देश में एक दिन में रिकॉर्ड मामले, दिल्ली में मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ी, जानें राज्यवार आंकड़े

देश में एक दिन में रिकॉर्ड मामले, दिल्ली में मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ी, जानें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 67 लाख 99 हजार 713 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 397388 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। वहीं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 125381 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 124094 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 7135 लोगों की मौत हुई है।एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल 256611 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कोरोना के कितने मरीज हैं, कितनी मौतें हुईं

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 9,983 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 206 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है। इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद की तबीयत खराब होने की खबर आई है। केजरीवाल को बुखार और गले में खराश की शिकायत है। इस बीच देश भर में आज से कई राज्यों में मॉल, होटल-रेस्टोरेंट और धर्म स्थलों के दरवाजे खुल गए हैं। सरकार ने इन्हें कई शर्तों के साथ आज से खोलने की अनुमति दी है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

1951

2682

75

4708

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

0

33

0

33

अरुणाचल प्रदेश

50

1

0

51

असम

1946

615

4

2565

बिहार

2578

2480

30

5088

चंडीगढ़ 

36

273

5

314

छत्तीसगढ़

786

283

4

1073

दादर नगर हवेली

18

2

0

20

दिल्ली

16229

10664

761

27654

गोवा

235

65

0

300

गुजरात 

5186

13635

1249

20070

हरियाणा

2286

2134

28

4448

हिमाचल प्रदेश 

184

224

5

413

जम्मू एंड कश्मीर 

2830

1216

41

4087

झारखंड

602

490

7

1099

कर्नाटक

3259

2132

61

5452

केरल

1096

803

15

1914

लद्दाख

52

50

1

103

मध्य प्रदेश 

2658

6331

412

9401

महाराष्ट्र 

43601

39314

3060

85975

मणिपुर

120

52

0

172

मेघालय

22

13

1

36

मिजोरम

33

1

0

34

नागालैंड

110

8

0

118

ओडिशा

953

1894

9

2856

पुडुचेरी

63

36

0

99

पंजाब

451

2106

51

2608

राजस्थान

2718

7641

240

10599

सिक्किम

7

0

0

7

तमिलनाडु

14399

16999

269

31667

तेलांगना

1747

1710

123

3580

त्रिपुरा

608

192

0

800

उत्तराखंड

814

528

13

1355

उत्तर प्रदेश 

4076

6185

275

10536

वेस्ट बंगाल

4488

3303

396

8187

राज्यों को पुन: सौंपे जा रहे मामले

9189

 

 

9189

भारत में कुल मामले

125381

124095

7135

256611

 

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।